राहुल गांधी के कोलंबियाई बयान पर गरमाई सियासत: बीजेपी ने ‘मोदी-ए-बिंदु’ का आरोप लगाया

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
राहुल गांधी के कोलंबियाई बयान पर गरमाई सियासत: बीजेपी ने 'मोदी-ए-बिंदु' का आरोप लगाया
कोलंबिया में Rahul Gandhi के बयान पर सियासी बवाल, BJP ने कांग्रेस सांसद को 'मोदी-ए-बिंदु' से ग्रस्त बताया

राहुल गांधी के विदेशी बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने किया कड़ा प्रहार

नई दिल्ली: कोलंबिया में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयानों ने भारतीय राजनीति में गरमाहट ला दी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले बोले हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के बयानों को "आश्चर्यजनक नहीं" करार देते हुए, उन्हें "भारत विरोधी ताकतों का पिछलग्गू" तक कह डाला।

भाजपा का कांग्रेस पर ‘राजशाही’ का आरोप

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "100 साल तक एक ही परिवार के शासन के बाद भी, अपने संगठन के पतन और सत्ता खोने से घबराकर, उस परिवार के मुखिया, जो आज भारत विरोधी ताकतों का पिछलग्गू बनता दिख रहा है, ने अपनी आदत के अनुसार, विदेशी धरती से एक और बयान दिया है, जो आश्चर्यजनक नहीं है।"

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने 100 साल तक लोकतंत्र का चोला ओढ़कर राजशाही को जिंदा रखा, उनसे लोकतंत्र में भाषण देने से ज्यादा हास्यास्पद और विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने विशेष रूप से लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इन बयानों की निंदा की।

‘मोदी-ए-बिंदु’ से ग्रस्त है विपक्ष: त्रिवेदी

त्रिवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में इतना अंधा हो चुका है कि उसे देश में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा, "जिसकी आंखों में ‘मोदी-ए-बिंदु’ है, उसे देश में हो रहा ये सब निर्माण दिखाई नहीं दे रहा। इसका मतलब है कि पीएम मोदी का विरोध करने की मानसिकता इतनी प्रबल हो गई है कि सच्चाई दिखाई देना बंद हो जाती है, और INDI गठबंधन, जिसके नाम में भारत हो सकता है, लेकिन दिल में भारत नहीं है, उसे ‘मोदी-ए-बिंदु’ मिल गया है।"

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

यह मामला तब गरमाया जब कोलंबिया में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भारत के लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया और इसे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को ‘कायरता’ पर आधारित बताते हुए कहा कि यह कमजोरों को निशाना बनाती है और देश की विविधता के लिए खतरा है। राहुल ने लद्दाख और बिहार में सरकार की नीतियों की भी आलोचना की थी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *