राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- शर्म की बात है कि आपका, आपके मंत्री और आपके दोस्त का नाम एप्सटीन फाइलों में है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- शर्म की बात है कि आपका, आपके मंत्री और आपके दोस्त का नाम एप्सटीन फाइलों में है.
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- शर्म की बात है कि आपका, आपके मंत्री और आपके दोस्त का नाम एप्सटीन फाइलों में है.

AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है. पीएम मोदी ने दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रदर्शन के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि पार्टी ने एक वैश्विक कार्यक्रम को अपनी गंदी और ‘नग्न’ राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।

इस पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी जी, क्या आप शर्म की बात करते हैं? शर्मनाक मैं आपको बता दूं. एपस्टीन फाइलों में आपका नाम आपके मंत्री और आपके मित्र के साथ आना, आपका नाम ऐसे घृणित अपराधी के साथ जोड़ा जाना – यह शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया है, वह शर्म की बात है।

इस संबंध में राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि हमारे देश का डेटा दिया गया. किसानों को ख़त्म कर दिया गया. कपड़ा उद्योग बर्बाद हो गया – यह शर्म की बात है। पूरा देश जानता है कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ चल रहा मामला आपकी रातों की नींद उड़ा रहा है – क्योंकि यह मामला बीजेपी और आपके वित्तीय ढांचे के खिलाफ है। 14 महीने तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई-यह शर्म की बात है.

मैं और कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, आपको अपने दोस्तों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो सही लगे वो करें. मैं और कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे – एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *