टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटा 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटा 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटा 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

AMN. दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254 रन बनाए. यह इस साल के वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन ही बना सकी.

इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में कुल 19 छक्के लगाए. इस मामले में वेस्टइंडीज ने साल 2014 में नीदरलैंड्स द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों की बराबरी कर ली है. इसके बाद जिम्बाब्वे की ओर से भी 12 छक्के लगे. इस तरह पूरे मैच में 31 छक्के लगे. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले साल 2014 में आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 30 छक्के लगे थे. अब ये रिकॉर्ड करीब 12 साल बाद टूट गया है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने सभी पांच मैच जीते।

इस टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की यह लगातार पांचवीं जीत है. इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है. वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक खेले सभी पांच मैचों में जीत हासिल की है. यह वेस्टइंडीज के लिए भाग्यशाली मैदान बन गया है. वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *