AMN. राज्यसभा चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी हो गई है. इस बार राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी की सीटें खाली होने जा रही हैं.
बीजेपी और कांग्रेस ने इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है. तीन में से 2 सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस को मिलने की पूरी संभावना है. इस चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है. इससे पहले दोनों पार्टियों को अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने होंगे.
खबरों के मुताबिक बीजेपी की ओर से राज्यसभा के दावेदारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विजय बैंसला और पूर्व सांसद जसकौर मीना की बेटी अर्चना मीना का नाम सामने आ रहा है. जल्द ही खुलासा हो जाएगा कि बीजेपी किसे अपना टिकट देती है.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
