जयपुर. राज्य की भजनलाल सरकार कर्मचारी संगठनों के माध्यम से प्राप्त राज्य के कर्मचारियों की आशाओं, अपेक्षाओं और सुझावों को बजट में यथासंभव शामिल करने का प्रयास करेगी। सीएम भजनलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व वार्ता के दौरान यह घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्मिक राज्य प्रशासन का आधार हैं और कर्मचारी संगठन इस आधार को और मजबूत करते हैं.
उन्होंने कहा कि विभाग अपनी विभागीय समितियों के माध्यम से कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी प्रशासनिक मांगों पर चर्चा कर यथासंभव उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्मिक विभाग में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु कर्मचारी कल्याण अनुभाग का भी गठन किया गया है। साथ ही नियमों एवं पदोन्नति संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु समय-समय पर आवश्यक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जा रही है।
अनुकम्पा नियुक्ति आवेदन की समय सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन की गयी।
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारी संगठनों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए, जिससे बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और युवाओं को राहत मिली है. उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा सूची की वैधता अवधि 6 माह से बढ़ाकर एक वर्ष करने के साथ ही मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकंपा नियुक्ति आवेदन की समय सीमा 90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है. वहीं, 31 दिसंबर 2022 के पहले अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले वे कर्मचारी, जो निर्धारित अवधि में टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए, उन्हें दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


