AMN. राजस्थान में एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अब राज्य की नागौर, मेड़ता सिटी और बाड़मेर जिला मुख्यालय अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी से पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी कोर्ट पहुंचे और परिसर को खाली कराया. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी.
इस संबंध में बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात 10:31 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सरकारी मेल पर सौरभ विश्वास के नाम से धमकी भरा मेल आया.
इस मेल में बाड़मेर स्पेशल कोर्ट परिसर को 14 बमों से उड़ाने का जिक्र था. इस संबंध में जानकारी तब मिली जब आज सुबह कर्मचारियों ने अपना मेल चेक किया. इसके बाद इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों समेत पुलिस अधिकारियों को दी गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान में कई बार कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


