जयपुर. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज टोंक में अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज सुबह स्व. राजेश पायलट साहब की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर समाज के प्रति उनके योगदान और समर्पण को याद किया गया.
इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ‘सत्ता के अहंकार’ पर तंज कसा. राजनीतिक हलकों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि राजनीति जनता की ताकत पर आधारित होती है और जो नेता जनता से दूर होकर अहंकार में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती है.
उनके इस बयान को पुरानी गुटबाजी और मौजूदा सत्ताधारी पार्टी दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है. पायलट ने कहा कि जब आप जनता से दूर होकर अभिमान और अहंकार की राजनीति करते हैं तो जनता के बीच दूरियां पैदा होती हैं. राजनीति आत्मीयता का विषय है.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
