AMN. राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से फिर शुरू होने जा रहा है. आज विधानसभा की बैठक शुरू होते ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. खबरों के मुताबिक, दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के लिए पंचायती संस्थाओं और शहरी निकायों का चुनाव लड़ने की शर्त को हटाने वाला संशोधन विधेयक आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सदन में पंचायती राज संशोधन विधेयक और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगर पालिका संशोधन विधेयक पेश करेंगे.
आज राजस्थान लोक न्यास उपबंध संशोधन विधेयक 2026 पर भी चर्चा होगी. इसके बाद बिल पास हो जाएगा. आज राजस्थान दुकानें एवं वाणिज्यिक संस्थाएं राजस्थान संशोधन विधायक 2026 पर चर्चा होने की पूरी संभावना है. इस बार इसे विधानसभा में पारित कराया जाएगा. विधानसभा की बैठक आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार हैं. विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है.
PC:zeenews.india
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
