AMN. देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। देश का मुख्य कार्यक्रम आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगा. दिल्ली का ऐतिहासिक कर्तव्य पथ आज देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और भविष्य के सपनों का गवाह बनने जा रहा है। दिल्ली में होने वाले समारोह की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचने से होगी. देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी पीएम कर्तव्य पथ के सलामी मंच पर पहुंचेंगे.
खबरों के मुताबिक आज सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा. करीब 90 मिनट तक चलने वाली यह परेड आसमान से लेकर जमीन तक देश के शौर्य का ऐसा प्रदर्शन करेगी कि दुश्मन के दांत खट्टे कर देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज होने वाले कार्यक्रम में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि होंगे।
जमीन से आसमान तक अभेद्य घेराबंदी
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने यहां जमीन से लेकर आसमान तक अभेद्य घेरा बना रखा है. तीस हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं. सुरक्षा का आलम यह है कि अब पुलिसकर्मियों को ‘एआई-ग्लास’ (चेहरा पहचान प्रणाली) से लैस कर दिया गया है। 3,000 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों और 30 नियंत्रण कक्षों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की 24 घंटे लाइव निगरानी की जाती है। आज देश के हर राज्य में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
