AMN. 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी, विकासपुरी हिंसा मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है. इस मामले में आरोपी सज्जन कुमार ने अपने बचाव में खुद को निर्दोष बताया था.
उन्होंने इस संबंध में कहा था कि वह इसमें कभी शामिल नहीं थे और न ही सपने में भी शामिल हो सकते हैं. विकासपुरी के जनकपुरी में हुई हिंसा के इस मामले में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
जब पूर्व सांसद सज्जन कुमार को बताया गया कि उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया गया है, तो सज्जन कुमार ने हाथ जोड़कर अदालत को धन्यवाद दिया। सज्जन कुमार के वकील ने यह जानकारी दी थी. आपको बता दें कि सज्जन कुमार को 1984 में जनकपुरी और विकासपुरी में हुए दंगों के मामले में आरोपी बनाया गया था. इस संबंध में जनकपुरी और विकासपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया था.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
