AMN. बिहार में नीतीश युग के अंत के बाद आज से सम्राट युग की शुरुआत हो गई है. सम्राट चौधरी आज बिहार के नये मुख्यमंत्री बन गये हैं. पटना के लोकभवन में राज्यपाल अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम बना है. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी (रामविलास) पार्टी प्रमुख चिराग पासवान भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.
इसके बाद वह सीधे लोकभवन पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. वह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गये हैं. आपको बता दें कि नीतीश कुमार 20 साल से बिहार के सीएम हैं. अब वह राज्यसभा सदस्य बन गये हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
