AMN. सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है. सुरंग के अंदर मीथेन गैस के विस्फोट के कारण हुए भूस्खलन के बाद सुरंग का एक हिस्सा बंद कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 से ज्यादा मजदूर अभी भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.
एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां नामची जिला प्रशासन, अधिकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरंग के अंदर की स्थिति के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


