क्या सुबह उठते ही आपका पेट अक्सर फूला रहता है और शरीर में हर वक्त थकावट महसूस होती है? अक्सर हम इन छोटी-मोटी परेशानियों को पूरी नींद न होने या गलत खान-पान का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन सच तो यह है कि ये दोनों लक्षण आपके शरीर में चुपचाप पनप रही एक साइलेंट बीमारी का शुरुआती इशारा हो सकते हैं। इस खतरनाक बीमारी का नाम ‘फैटी लिवर डिजीज’ है, जो बिना किसी बड़े लक्षण के चुपचाप सालों-साल आपके लिवर को अंदर ही अंदर खोखला करती रहती है।
क्या होता है फैटी लिवर डिजीज?
फैटी लिवर को ‘साइलेंट किलर’ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं—जैसे सुबह जागने पर भारीपन और सुस्ती रहना, दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस होना, या फिर कुछ भी खाते ही पेट में भारीपन और ब्लोटिंग होना। यह बीमारी बिना आहट के धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक इसका असल सच सामने आता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
थकान और ब्लोटिंग को साइलेंट सिग्नल क्यों माना जाता है?
दरअसल, हमारा लिवर शरीर की ऊर्जा और पाचन तंत्र का मुख्य इंजन होता है। जब इस इंजन यानी लिवर में चर्बी या फैट बढ़ने लगता है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी धीमा पड़ जाता है। नतीजा यह होता है कि खाना ठीक से पच नहीं पाता और शरीर में जहरीले टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। यही मुख्य वजह है कि भरपूर नींद लेने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती है और पेट हमेशा फूला हुआ सा लगता है।
इसके अलावा, पसलियों के ठीक नीचे हल्का दर्द या भारीपन भी महसूस होने लगता है। जब फैटी लिवर की यह समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है, तो पेट में पानी भरने लगता है, त्वचा और आंखें पीली पड़ने लगती हैं और पैरों में सूजन जैसी विकराल समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
बचाव और लाइफस्टाइल में बदलाव
– रोजाना 30 से 45 मिनट तक जरूर एक्सरसाइज करें।
– अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियों और भरपूर पानी को शामिल करें।
– जंक फूड, मीठी चीजें, मैदे से बनी चीजें और शराब से पूरी तरह तौबा कर लें।
– अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रखें।
फैटी लिवर में क्या खाएं?
– हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, लौकी, तोरई, और पत्ता गोभी खाएं। फलों में पपीता, सेब, नींबू और आंवला को प्राथमिकता दें।
– इसके अलावा, अपनी डाइट में भीगे हुए बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसी हेल्दी चीजों को जगह दें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


