AMN. देश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. कहीं तूफान और बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है. मौसम में आए इस बदलाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 जिलों में तूफान ने 100 लोगों की जान ले ली है. यहां सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज में और 17 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बरेली में एक युवक टिनशेड समेत हवा में उड़ गया.
आज 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
