जयपुर. देश के पहले निजी तौर पर विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. भजन लाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के पहले निजी तौर पर विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। यह गौरवशाली उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार की शक्ति का प्रतीक है, जो हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधारों ने निजी क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए अपार अवसरों के द्वार खोले हैं और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह सफलता भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभा, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके अतिरिक्त, यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए
@SkyrootA की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


