स्पोर्ट्स डेस्क. बी.एम.गाल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने का आदेश दिया है, ताकि वह कथित निजी तस्वीरें और वीडियो साझा न कर सकें।
खबरों के मुताबिक, एक महिला ने आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा कर संबंध बनाने और उनके निजी पलों को रिकॉर्ड करने का गंभीर आरोप लगाया है। पोरेल, जिन्होंने बंगाल के लिए 116 मैच और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेले हैं, का परिचय जनवरी 2023 में महिला से हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पोरेल पर मनकुंडु स्थित अपने फ्लैट में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पोरेल ने उससे शादी का वादा किया था. बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


