
दिल्ली से अशोक झा की विशेष रिपोर्ट
Tata Motors: भारतीय सड़कों पर लॉजिस्टिक्स की तस्वीर बदलने के लिए टाटा मोटर्स ने एक बड़ा दांव खेला है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में कंपनी ने अपने ‘नेक्स्ट-जेनरेशन’ पोर्टफोलियो के तहत एक साथ 17 नए ट्रकों को लॉन्च कर तहलका मचा दिया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) गिरीश वाघ ने इन अत्याधुनिक वाहनों का अनावरण किया। यह पल विशेष रूप से ‘आयरन सिटी’ जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण रहा, क्योंकि लॉन्च हुए 17 में से 10 प्रमुख ट्रकों का निर्माण सीधे तौर पर जमशेदपुर प्लांट में किया गया है।
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स की प्रगति का पावरहाउस
टाटा मोटर्स ने इस ऐतिहासिक लॉन्चिंग के दौरान जमशेदपुर प्लांट की अहमियत को रेखांकित किया। 17 मॉडलों में से 10 का निर्माण इसी प्लांट में होना शहर की औद्योगिक ताकत और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये ट्रक न केवल भारतीय बाजारों की जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अजुरा सीरीज और इलेक्ट्रिक रेंज: भविष्य की झलक
इस नए पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा चर्चा ‘अजुरा सीरीज’ और अत्याधुनिक ‘टाटा Trucks.ev’ रेंज की हो रही है। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए 7 टन से 55 टन तक के इलेक्ट्रिक ट्रक और टिपर पेश किए हैं। इनकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- दमदार बैटरी: 94 kWh से लेकर 450 kWh तक की विशाल रेंज।
- सुपर-फास्ट चार्जिंग: समय की बचत के लिए त्वरित चार्जिंग तकनीक।
- आधुनिक आर्किटेक्चर: नए J-MOEV आर्किटेक्चर पर आधारित देश की सबसे बड़ी जीरो-मिशन रेंज।
सुरक्षा का संकल्प: “हर ड्राइवर की घर वापसी हो सुरक्षित”
एमडी गिरीश वाघ ने सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हमारे लिए सुरक्षा सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि एक अटूट संकल्प है। हमारा लक्ष्य है कि हर ड्राइवर सुरक्षित अपने घर लौटे।” इसी उद्देश्य से इन ट्रकों को यूरोपीय सुरक्षा मानक ECE R29 03 के तहत डिजाइन किया गया है। इनमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और बेहद आरामदायक केबिन दिए गए हैं, जो लंबी यात्रा के दौरान ड्राइवर की थकान कम करेंगे।
भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
गिरीश वाघ के मुताबिक, ये ट्रक देश की आर्थिक रफ्तार को नई ऊंचाई देंगे। एडवांस्ड ‘फ्लीट एज’ डिजिटल सेवाओं से लैस ये वाहन न केवल ट्रांसपोर्टरों का मुनाफा बढ़ाएंगे, बल्कि बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के जरिए ऑपरेशनल कॉस्ट में भी भारी कटौती करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Kharsawan News: विधायक जी ने झूमर गाया, तो झूम उठे खरसावां के लोसोदिकी गांव के लोग
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ मेगा इवेंट
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी रही। मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल, टेक्नोलॉजी हेड अनिरुद्ध कुलकर्णी और ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह सहित कई सीनियर अधिकारियों ने इस नए सफर का गवाह बनते हुए कंपनी के विजन को साझा किया।
इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन परचेजिंग में झारखंड ने पकड़ी रफ्तार, जीईएम पोर्टल पर देश में 10वां स्थान
The post टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका! एक साथ 17 नए मॉडल के ट्रक किए गए लॉन्च, 10 ट्रकों का जमशेदपुर में हुआ निर्माण appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
