AMN. बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए बीएसपी समर्थकों को कांग्रेस से सतर्क रहने को कहा है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस की दलित विरोधी सोच और मानसिकता के कारण ही बसपा का गठन करना पड़ा।
मायावती ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद कभी भी दलितों के मसीहा एवं भारतीय संविधान के मूल निर्माता परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया और न ही उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया. तो फिर अब यह पार्टी कांशीराम को इस उपाधि से कैसे सम्मानित कर सकती है?
वही कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए उनके (माननीय कांशीराम) निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया और न ही यूपी की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया. इसी तरह दलित समुदाय द्वारा बनाए गए कई संगठन और पार्टियां अन्य पार्टियों के हाथों में खेलकर उनके नाम को हमेशा भुनाने की कोशिश में रहती हैं.
पार्टियां कांशीराम की बनाई पार्टी बीएसपी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं.
अब ये सभी पार्टियां आए दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर कांशीराम की बनाई पार्टी बसपा को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. इसलिए उनके अनुयायियों एवं समर्थकों को उनसे सदैव सावधान रहना चाहिए। विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी से सावधान रहें, जिसकी दलित विरोधी सोच और मानसिकता के कारण बसपा का गठन हुआ।
पीसी:gnttv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
