आज देश के कोने-कोने में सहकारिता आंदोलन आत्मनिर्भरता की नई उपलब्धियां छू रहा है: भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आज देश के कोने-कोने में सहकारिता आंदोलन आत्मनिर्भरता की नई उपलब्धियां छू रहा है: भजनलाल

जयपुर. सहकारिता मंत्रालय के 5 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए. इसकी जानकारी राजस्थान के सीएम भजनलाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए दी है. सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि सहकारिता मंत्रालय के 5 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

सीएम ने कहा कि इस अवसर पर मंत्री ने सहयोग के माध्यम से समृद्धि की दृष्टि को रेखांकित किया और देश के ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए नए संकल्प साझा किए। उनके कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता आंदोलन आज देश के कोने-कोने में आत्मनिर्भरता की नई उपलब्धियां छू रहा है। राजस्थान भी इस विजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे

इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

अमित शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया

इससे पहले सीएम भजनलाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश के ग्रामीण एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने का आपका संकल्प अत्यंत प्रेरणादायक है।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version