पूरा देश एक बार फिर राहुल गांधी की घटिया और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है: जेपी नड्डा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पूरा देश एक बार फिर राहुल गांधी की घटिया और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है: जेपी नड्डा

AMN. पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल एक छात्र के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पर आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने पर बैठने पर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संबंध में कहा कि आज पूरा देश एक बार फिर राहुल गांधी की ओछी और ध्यान भटकाने वाली राजनीति को देख रहा है. यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और फुटेज खाने की भूख है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संबंध में बीजेपी नेता ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जांच कर रहा है लेकिन वे कैमरे के साथ पुलिस स्टेशन के सामने बैठकर क्या कर रहे हैं? क्या उन्हें न्यायालय पर भरोसा नहीं है?

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कैमरामैन बताया और कहा कि ये हताशा और जिद है. राहुल गांधी ड्रामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर कांग्रेस घिरी हुई है. जनता जवाब मांग रही है. इस शर्मिंदगी से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी नया ड्रामा कर रहे हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं.

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version