AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले साल पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है. इस संबंध में राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि पिछले साल पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीरों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
भारत उनके बलिदान और उनके परिवारों की पीड़ा को कभी नहीं भूलेगा, न ही इस कायरतापूर्ण कृत्य के अपराधियों को माफ करेगा। बेरहमी से छीनी गई मासूम जिंदगियों की यादें आज भी हमारे दिलों को झकझोर देती हैं। शहीदों के परिवारों का दुःख हम सबका दुःख है। देश के उन सपूतों की शहादत भारत की आत्मा में सदैव अमिट रहेगी।
राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि पूरा देश आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट था, है और रहेगा. भारत नफरत और भय फैलाने वाली ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेगा – हम और भी अधिक ताकत, एकता और दृढ़ संकल्प के साथ इसके खिलाफ खड़े होंगे।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
