जयपुर. नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने आज के माध्यम से कहा
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठीचार्ज मोदी सरकार की दमनकारी सोच और कायरता का सबूत है. पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चुप बैठी सरकार यह भूल रही है कि लाठीचार्ज से युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने आज संसद की ओर मार्च किया. इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


