मोदी सरकार ने अब राजस्थान को दी दो सौगातें, बदल जाएगी जयपुर की तस्वीर, इस पर भी मुहर लग गई है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
मोदी सरकार ने अब राजस्थान को दी दो सौगातें, बदल जाएगी जयपुर की तस्वीर, इस पर भी मुहर लग गई है.

जयपुर. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर राजस्थान को दो बड़ी सौगातें दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान आगमन से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की संशोधित लागत और आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पचपदरा रिफाइनरी की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इन ऐतिहासिक फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.

इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. यह कॉरिडोर जयपुर की जीवन रेखा के रूप में काम करेगा, जो औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को सीतापुरा से वीकेआईए तक जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जयपुर के शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को सुरक्षित एवं आसान परिवहन सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।

आपको बता दें कि जयपुर मेट्रो फेज-2 को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन होंगे और प्रोजेक्ट की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह चरण-2 गलियारा सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआईए, जयपुर हवाई अड्डे, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें हवाईअड्डा क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होंगे जिससे शहर में एक एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लिए 79 हजार 459 करोड़ रुपये की संशोधित लागत स्वीकृत

कैबिनेट कमेटी ने पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के लिए 79 हजार 459 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

PC:indiatvnews
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version