AMN. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए बिल लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह की जानकारी सूत्रों से मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार अब मौजूदा 543 लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव कर रही है.
इन सीटों में से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की तैयारी कर रही है. सरकार की योजना लोकसभा की कुल सीटों में से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की है।
मोदी सरकार इस प्रक्रिया को कानूनी रूप देने के लिए मौजूदा सत्र में ही नया संशोधन विधेयक ला सकती है. सरकार के इस कदम से कई राज्यों में लोकसभा सीटें बढ़ जाएंगी. उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 की जगह 120 और राजस्थान में लोकसभा सीटों की संख्या 25 की जगह 38 होगी.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


