AMN. संसद के बजट सत्र के दौरान जारी हंगामे के बीच विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। संसद का बजट सत्र शुरू से ही हंगामेदार रहा है. आज भी लोकसभा की कार्यवाही इसी वजह से स्थगित कर दी गई.
खबरों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि नियमों के मुताबिक सभी को बोलने का अधिकार है. सदन गतिरोध और नारेबाजी के लिए नहीं है. वहीं यह भी बात सामने आ रही है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. आज विपक्षी सांसदों की ओर से ‘राहुल गांधी को बोलने दो’ के नारे लगाए गए.
खबरों के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने सदन में एक बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि अगर राहुल गांधी को सदन में बोलने दिया जाएगा तो सदन चलेगा, नहीं तो संसद में हंगामे के आसार हैं.
पीसी:एन्यूज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
