राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी

AMN. संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान पर माहौल गरमा गया. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जब पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए भारत-चीन संबंधों पर सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा मच गया.

विपक्ष के नेता के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नाराज हो गये. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को सदन की गरिमा की भी याद दिलाई. खबरों के मुताबिक, लोकसभा में राहुल गांधी और स्पीकर के बीच करीब 44 मिनट तक टिप्पणियों का दौर चलता रहा. लोकसभा में हंगामे को देखते हुए ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही है. सरकार ने इस पुस्तक को प्रकाशित होने की अनुमति क्यों नहीं दी? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर उस किताब में तथ्य सही होते तो वह किताब जरूर प्रकाशित होती. इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि नेता प्रतिपक्ष की पूरी बात सुनी जानी चाहिए.

PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version