आज देश को राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस हो रही है:गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आज देश को राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस हो रही है:गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज वीर भूमि जाकर 21वीं सदी के भारत के निर्माता, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव जी की प्रगतिशील दृष्टि, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि देश में सूचना एवं संचार क्रांति की आधारशिला रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्वर्गीय राजीव गांधी को पंचायती राज को मजबूत करने, मतदान की आयु 18 वर्ष तक बढ़ाने और लोकतंत्र में युवाओं को अधिक अवसर देने जैसे कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज और स्थानीय निकायों में महिला आरक्षण भी उनकी सोच थी. आज देश को उनके जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस हो रही है।

राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को दी प्रगति की राह: पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने युवाओं की आशाओं और उज्ज्वल भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, पंचायती राज और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को प्रगति का मार्ग प्रदान किया। देश उनके योगदान का सदैव आभारी रहेगा और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
पीसी:एक्स, एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version