जयपुर. सीएम भजनलाल ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम उठा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन सरकार राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र का कायाकल्प कर रही है। आज 11 लाख से अधिक नये घरेलू बिजली कनेक्शन, 2.18 लाख से अधिक कृषि कनेक्शन तथा सुचारू विद्युत आपूर्ति से प्रदेश की आम जनता एवं किसानों को अभूतपूर्व राहत मिली है।
पीएम मोदी ने किसानों के जीवन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया.
भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के जरिए कहा कि भारतीय किसान हमारे देश की आत्मा, समृद्धि का आधार और विकसित भारत के संकल्प का सबसे मजबूत वाहक है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम-कुसुम और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं किसानों के चेहरे पर आत्मविश्वास की नई मुस्कान लेकर आई हैं। खेतों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाकर और उनकी उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर किसान परिवारों के सपनों को नई उड़ान दी गई है।
जब किसान समृद्ध होते हैं, तो गांव समृद्ध होते हैं
सीएम भजनलाल ने कहा कि जब किसान समृद्ध होते हैं तो गांव समृद्ध होते हैं और जब गांव आगे बढ़ते हैं तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है. देश के अन्नदाताओं के चेहरे पर संतुष्टि और आत्मविश्वास की यह मुस्कान प्रधानमंत्री के किसान-समर्पित नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)पीएम मोदी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
