CJP समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में हंगामा, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
CJP समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में हंगामा, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
CJP समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर संसद में हंगामा, विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा

AMN. कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर आज एक बार फिर संसद में हंगामा हुआ. विपक्ष के हंगामे को देखते हुए आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे. संसद मार्च के दौरान विपक्षी दलों ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार पुलिस को किसने दिया? विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा रहा.

उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सरकार ने फिर बातचीत की पेशकश की है. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोर टीम से चर्चा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा.

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का आज 33वां दिन है. आज भी हजारों प्रदर्शनकारी यहां डटे हुए हैं. इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों और आंसू गैस के गोलों का शिकार बने थे.

विभिन्न थानों में 10 मामले दर्ज

संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरएएफ जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है.

पीसी:जागरण

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *