पत्नी के साथ आमेर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
पत्नी के साथ आमेर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत

AMN. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जेनेट डी रुबियो के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं. मार्को रुबियो आज दोपहर करीब 1.30 बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जहां राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनका स्वागत किया. यहां से वह सीधे आमेर महल देखने पहुंचे।

मार्को रूबियो के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जयपुर आगमन के चलते आमेर महल को चार घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. अब हाथी भी गांव की ओर जा सकते हैं. उनकी सिटी पैलेस जाने की भी योजना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमेर महल के जलेब चौक पर मार्को रुबियो का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया. इससे पहले जब उनका काफिला एयरपोर्ट से आमेर के लिए रवाना हुआ तो इस दौरान जेएलएन रोड समेत आमेर तक करीब 19 किमी के दायरे में ट्रैफिक रोक दिया गया. रुबियो होटल रामबाग पैलेस में रुकेंगे। सुरक्षा कारणों और उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल के चलते यहां की जानकारी बेहद गोपनीय रखी गई है. आज वह जयपुर में ही रहेंगे.

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version