जयपुर. युवा राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें अपने ज्ञान का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करना चाहिए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने युवाओं से अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और नवाचार के माध्यम से देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का आह्वान किया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय वर्ष 1947 से ‘समाज की सेवा’ के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। जिस समाज और देश ने हमें इस लायक बनाया, उसके प्रति कृतज्ञता के साथ अपना हिस्सा लौटाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @1947’ के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए, काम खोजने के बजाय रोजगार प्रदाता बनें, उद्यम शुरू करें, नवाचार करें, आविष्कार करें, अर्थव्यवस्था और भारतीय ज्ञान परंपरा को नए आयाम दें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें और विश्वविद्यालय में अर्जित ज्ञान का उपयोग राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में करें।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से समाज की भलाई में सार्थक योगदान देने, करुणा बनाए रखने, विविधता का सम्मान करने, नशीली दवाओं से दूर रहने और सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।
अच्छा जीवन जीना है तो ईमानदारी, नैतिकता के साथ चरित्र और देशभक्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए: बागड़े
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय को कभी राजपूताना विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। इसका आदर्श वाक्य बहुत महत्वपूर्ण है. इस आदर्श वाक्य का मूल यह है कि धर्म ही संपूर्ण विश्व का आधार है। उन्होंने कहा कि अगर हमें अच्छा जीवन जीना है तो ईमानदारी, नैतिकता के साथ चरित्र और देशभक्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
