AMN. भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार भी शामिल है. इसके जरिए भी लोग धोखाधड़ी कर सकते हैं. आधार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए UIDAI की ओर से एक फीचर दिया गया है. आज हम आपको एक सुरक्षा सुविधा आधार लॉक/अनलॉक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो उपयोगकर्ताओं को यह नियंत्रण देता है कि उनके आधार का उपयोग कब और कैसे किया जाएगा।
आधार कोड लॉक होने पर कोई भी एजेंसी या व्यक्ति इसका दुरुपयोग नहीं कर पाएगा. इसका मतलब यह है कि आपके डेटा का उपयोग आपकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता है।
आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक
-सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और माई आधार सेक्शन में लॉक/अनलॉक विकल्प चुनें।
-अब आपको आधार नंबर डालना होगा और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा.
-वेरिफिकेशन के बाद आप आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं और आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
