AMN. आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। आधार कार्ड लगभग हर सरकारी योजना में काम आता है. इसके अभाव में कई महत्वपूर्ण कार्य अटक जायेंगे. इसे समय-समय पर लोग अपडेट करते रहते हैं। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप आधार में कौन सी जानकारी कई बार अपडेट कर सकते हैं।
जब आप किसी नए शहर में शिफ्ट हों या आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो जाए तो आधार अपडेट कराना जरूरी है। आपको बता दें कि आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, लिंग जैसी जानकारी बार-बार नहीं बदली जा सकती है। नियमों के मुताबिक, आधार में पता जरूरत के मुताबिक कई बार बदला जा सकता है।
इसे माई आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। मोबाइल नंबर को जरूरत के हिसाब से कई बार बदला भी जा सकता है. इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
