AMN. गर्मी के मौसम में गन्ने का रस हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसी वजह से इस मौसम में लोग गन्ने का जूस खूब पीते हैं. बहुत कम लोग जानते होंगे कि ज्यादा गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लगातार गन्ने का रस पीने से वजन बढ़ सकता है. गन्ने के रस में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
साथ ही इससे कैविटी की समस्या भी हो सकती है। गन्ने के रस का अधिक मात्रा में सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है. वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का रस हानिकारक होता है। इसे पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है. लोगों को यह जूस सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
