AMN. भारत में व्हाट्सएप के करीब 85 करोड़ यूजर्स हैं। इसके जरिए लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं. हालांकि, इसके जरिए लोग धोखाधड़ी का शिकार भी हो सकते हैं। WhatsApp पर ऐसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जिनके इस्तेमाल से यूजर्स काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं. एक फीचर के जरिए आप अपने चैट बैकअप को मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस फीचर की वजह से आपकी पर्सनल चैट को आपके अलावा कोई नहीं देख पाएगा। इसके लिए आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप फीचर को ऑन करना होगा। आज हम आपको एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सेटिंग ऑन करने की आसान प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।
यह है आसान प्रक्रिया:
– सबसे पहले WhatsApp खोलें.
अब आपको ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाना होगा।
– अब चैट ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अब चैट बैकअप पर टैप करें।
– यहां एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन विकल्प पर टैप करें और डिस्प्ले पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें।
– अब एक पासवर्ड बनाएं या एन्क्रिप्शन कुंजी को कहीं सुरक्षित रूप से लिख लें।
पीसी: तकनीकी सलाहकार
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
