AMN. गाय के घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। गाय के घी का सेवन देश में बड़ी संख्या में लोग करते हैं। गर्म पानी में एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से सेहत को बहुत लाभ मिलता है।
आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। गाय के घी में विटामिन ए, डी और ई पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है। इम्यूनिटी मजबूत होने से कई तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
गर्म पानी के साथ गाय के घी का सेवन करने से भी त्वचा को फायदा होता है। इस घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने में उपयोगी होते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा मुलायम, चमकदार और जवान बनी रहती है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
