हर महिला के लिए नहीं है इंटरमिटेंट फास्टिंग: जानें क्यों, फिर करें फैसला।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
इंटरमिटेंट फास्टिंग से पहले पढ़ें यह बात—हर महिला के लिए नहीं है यह डाइट

इंटरमिटेंट फास्टिंग: भारतीय महिलाओं के लिए क्यों हो सकती है समस्या?

आजकल वेट लॉस का एक बहुत ही पॉपुलर तरीका है इंटरमिटेंट फास्टिंग, जिसे अपनाकर कई लोग अपना वजन कम करने में सफल हुए हैं। लेकिन क्या यह तरीका हर भारतीय महिला के लिए उपयुक्त है? हमारे देश की महिलाओं की जीवनशैली, शारीरिक बनावट, हॉर्मोनल संतुलन और जिम्मेदारियां पश्चिमी देशों की महिलाओं से काफी अलग होती हैं। यही वजह है कि कभी-कभी इंटरमिटेंट फास्टिंग का उल्टा असर भी हो सकता है।

यह कतई ज़रूरी नहीं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग हमेशा नुकसान ही पहुंचाए, लेकिन किसी भी ट्रेंड को बिना सोचे-समझे अपनाना मुश्किल साबित हो सकता है। तो आइए, आज हम जानते हैं कि किन खास वजहों से हर भारतीय महिला के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग सही नहीं है:

हार्मोनल असंतुलन का खतरा:

यदि आप पीसीओडी (PCOD), थायराइड, इंसुलिन रेसिस्टेंस या अनियमित पीरियड्स जैसी हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही हैं, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग से दूर रहना ही बेहतर है। लंबे समय तक भूखे रहने के बाद खाने से पीसीओडी के लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं, जिससे मुंहासे, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसी प्रकार, थायराइड के मामले में, लंबे उपवास से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे थकान और वजन कम करने में परेशानी आ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर में बरतें सावधानी:

अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उपवास रखने से कमजोरी बढ़ सकती है, जिससे चक्कर आना, आँखों के सामने अंधेरा छाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, आपके हाथ-पैर ठंडे पड़ सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बिगड़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर और भी गिर सकता है।

आयरन की कमी को बढ़ा सकता है:

भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी एक आम समस्या है। अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाती हैं, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। उपवास के दौरान कम मील लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन युक्त भोजन नहीं मिल पाता, जिससे कमजोरी और थकान के अलावा बाल झड़ने और डार्क सर्कल्स की समस्या भी बढ़ सकती है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version