AMN. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल दुनिया में बड़ी संख्या में लोग करते हैं। समय-समय पर फीचर्स अपडेट होते रहते हैं। अब इसमें एक बड़ा बदलाव शुरू किया गया है. इससे यूजर्स को बिल्कुल नए तरह का मैसेज मेन्यू मिलेगा।
अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन साल बाद आखिरकार इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने मैसेज मेन्यू को दोबारा डिजाइन किया है। हालाँकि, इसे अभी एंड्रॉइड बीटा ऐप के लिए जारी किया गया है। WhatsApp के आने वाले फीचर्स को ट्रैक करने वाली Wabetainfo ने इस संबंध में जानकारी पोस्ट की है.
Wabetainfo ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें बताया गया कि नए और पुराने मेन्यू में क्या अंतर है. इस फीचर को रिडिजाइन्ड मैसेज मेन्यू नाम दिया गया है। अभी यह कुछ ही बीटा यूजर्स तक पहुंचा है। हालांकि, आने वाले दिनों में कंपनी द्वारा इसका विस्तार किया जाएगा।
पीसी: इन्वेस्टोपेडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
