AMN. रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी की इस फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया। इसमें शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरूषोत्तम की छवि में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली रहा है। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे का भी दमदार लुक देखने को मिलेगा.
यश का रावण अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में है। दमदार स्क्रीन प्रजेंस और खतरनाक अंदाज के साथ रावण के किरदार में यश का शानदार अंदाज देखने को मिला है. दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं. ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है. इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
