AMN. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव का सामना करना पड़ता है। लोग लगातार थकान, तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसका कारण शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन’ का कम स्तर होना है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हैप्पी हार्मोन बढ़ाने में उपयोगी हैं।
लोगों को अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए. इनमें डार्क चॉकलेट भी है, जो एक बेहतरीन ‘मूड-बूस्टर’ भी है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और थियोब्रोमाइन जैसे तत्व शरीर में एंडोर्फिन और सेरोटोनिन के स्तर को तेजी से बढ़ाने में उपयोगी होते हैं। इसे खाने से तुरंत खुशी का एहसास होता है।
एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट, फोलेट और विटामिन बी6 शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनिन का उत्पादन करने में बहुत उपयोगी होते हैं। अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इस कारण यह न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखकर आपको खुश रखने में मदद करता है। आपको इन्हें अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए।
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
