AMN. डिजिटल इंडिया के दौर में कई लोगों ने पर्स रखना बंद कर दिया है। ये लोग अपने जरूरी काम मोबाइल पर यूपीआई के जरिए निपटा लेते हैं. Google Pay ने अब एक बड़ी दिक्कत दूर कर दी है.
अभी तक यूपीआई पेमेंट के लिए बैंक खाता होना जरूरी था। इस कारण जिन बच्चों, छात्रों या परिवार के बुजुर्गों के पास अपना बैंक खाता नहीं था, वे डिजिटल लेनदेन से दूर रहे। अब Google Pay ने UPI Circle Pocket Money नाम से एक नया फीचर लॉन्च करके इस समस्या का समाधान कर दिया है।
इसके जरिए अब बिना बैंक खाते के भी सुरक्षित तरीके से भुगतान करना संभव हो सकेगा। इसके तहत अब माता-पिता अपने खातों को अपने बच्चों के Google Pay से लिंक कर सकते हैं, ताकि बच्चे डिजिटल (पॉकेट मनी) का उपयोग कर सकें। यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
