अब AI से होगा UPI पेमेंट! यूएपी तैयार किया जा रहा है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब AI से होगा UPI पेमेंट! यूएपी तैयार किया जा रहा है
अब AI से होगा UPI पेमेंट! यूएपी तैयार किया जा रहा है

AMN. अगर आप UPI यूजर हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि अब भारत में डिजिटल पेमेंट को और स्मार्ट बनाने के लिए यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल (यूएपी) पर काम किया जा रहा है। इसके तहत एआई-एजेंट उपयोगकर्ता की अनुमति से बिल भुगतान और अन्य छोटे वित्तीय लेनदेन यूपीआई के माध्यम से किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोटोकॉल को NPCI इंडस्ट्री के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। इससे एआई एजेंटों का सुरक्षित पंजीकरण, सही सत्यापन और अधिकृत लेनदेन सुनिश्चित होगा। इन एजेंटों की मदद से कई कार्य मोबाइल या अन्य स्मार्ट डिवाइस पर स्वचालित रूप से पूरे किए जा सकते हैं।

यह लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. इसके आने से लोगों का समय बचने के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट भी आसान हो जाएगा। यदि यह योजना सफल हो जाती है तो भारत उन पहले देशों में जगह बना सकता है जहां राष्ट्रीय स्तर पर एआई एजेंटों के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया को नई दिशा मिल सकती है.

PC:tv9hindi


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *