स्पोर्ट्स डेस्क. देवदत्त पडिक्कल (117 रन), ध्रुव जुरेल (नाबाद 95 रन), विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50) की पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक आठ विकेट खोकर 475 रन बना लिए हैं. ज्यूरेल अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाने से सिर्फ 5 रन दूर हैं। ज्यूरेल ने अपनी पारी में अब तक 155 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए हैं. बारिश के कारण खेल अभी शुरू नहीं हो सका है.
कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में ऋषभ पंत अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर गिल से आगे निकल गए हैं. वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
ऋषभ पंत ने अब तक 42 टेस्ट मैचों में 2948 रन बनाए हैं. इसमें 6 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. इससे पहले गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 42 मैचों में 2917 रन बनाए हैं. गिल ने 10 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


