हार के जबड़े से जीत छीन लाया भारत: आखिरी सेकंड के रोमांच में पाकिस्तान पस्त
मैदान पर शुरुआती दबदबा भारत का था, जहाँ पाकिस्तानी टीम भारतीय चालों के सामने बेबस नजर आ रही थी। मैच के 23वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 3-0 की बड़ी बढ़त दिला दी। इस बेहतरीन मूव की शुरुआत मनप्रीत सिंह के स्टिक वर्क से हुई, जिसे शिलानंद लाकड़ा ने बाईं ओर से आगे बढ़ाते हुए गोल के मुहाने पर पहुंचाया और सुखजीत ने उसे अंजाम तक पहुँचाया।
लेकिन हाफ-टाइम के ठीक पहले पाकिस्तान ने पलटवार की पटकथा लिखनी शुरू की। 30वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 3-1 किया। खेल के 45वें मिनट में हनान शाहिद ने एक और गोल कर मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। आखिरी क्वार्टर शुरू होते ही राणा वहीद ने दाईं ओर से आई गेंद को गोल पोस्ट के अंदर धकेल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारत की तीन गोल की बढ़त देखते ही देखते खत्म हो गई और मैच शूटआउट की ओर बढ़ता दिखने लगा। तभी, आखिरी चंद सेकंडों में अभिषेक ने बिजली की तेजी दिखाते हुए चौथा गोल दागा और पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
अब खिताबी जंग में भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


