पीनट चॉकलेट लड्डू: बच्चों की पहली पसंद, घर पर मिनटों में बनाएं और पाएं उनकी खुशी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Peanut Chocolate Laddu (AI image)

Peanut Chocolate Laddu: मीठा खाने का मन हो और हेल्थ का भी ध्यान रखना हो, तो ये पीनट चॉकलेट लड्डू आपके लिए बेस्ट होगा. इसे एक बार खाने के बाद आपके बच्चे बाहर के चॉकलेट छोड़ इसे खाने की जिद करेंगे.

Peanut Chocolate Laddu: बच्चों को जब भी मीठा खाने का मन करता है, तो अक्सर हम सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो उन्हें पसंद भी आए और उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो. ज्यादातर मिठाइयां स्वाद तो देती हैं, लेकिन हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती हैं. इसलिए आज हम लेकर आए हैं पीनट चॉकलेट लड्डू की रेसिपी जो बच्चों को जरूर पसंद आएगी. मूंगफली में प्रोटीन और एनर्जी भरपूर मात्रा में होती है, जो बच्चों के शरीर के लिए जरूरी है, वहीं चॉकलेट मीठा फ्लेवर के लिए बेस्ट है. इसे आप कम समय में, कम मेहनत से आसानी से घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

पीनट चॉकलेट लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • मूंगफली (भुनी हुई) – 1 कप
  • खजूर (बीज निकालकर –  ½ कप
  • काजू (पिसा हुआ) – ½ कप
  • ओट्स (हल्का सेंका हुआ) – ½ कप
  • कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • डार्क/मिल्क चॉकलेट – ½ कप (टुकड़ों में)
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • शहद या गुड़ पाउडर – 2 बड़े चम्मच (मिठास के लिए)

यह भी पढ़ें- No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू

यह भी पढ़ें- Mungfali Ke Laddu: बिना खर्च, कम पैसों में बनाएं मेहमानों के लिए मूंगफली के लड्डू 

अवेयर मीडिया नेटवर्क

पीनट चॉकलेट लड्डू बनाने की विधि

  • सबसे पहले मूंगफली और ओट्स को हल्का सा भूनकर अलग रख लें. मूंगफली का छिलका निकालकर मोटा-मोटा पीस लें।
  • खजूर और काजू को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  • अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर खजूर, काजू और ओट्स का मिश्रण 2–3 मिनट हल्का भून लें.
  • अब इसमें पिसी मूंगफली, कोको पाउडर और इलायची पाउडर डालें.
  • बर्तन के पानी डालकर भाप में या माइक्रोवेव में चॉकलेट पिघलाकर इस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा शहद या गुड़ पाउडर डाल सकते हैं.
  • अब हाथ में हल्का घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.  

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version