AMN. रिलायंस जियो ने अब चुपचाप अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है, जिसके बारे में कई लोगों को पता भी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अब अपने 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुपचाप बंद करके अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
209 रुपये का यह प्रीपेड प्लान पहले My Jio ऐप के अफोर्डेबल पैक्स सेक्शन में वैल्यू प्लान्स कैटेगरी के तहत उपलब्ध था, लेकिन अब यह ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
जानकारों के मुताबिक, टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) के हालिया निर्देश के बाद रिलायंस जियो ने यह कदम उठाया होगा। आपको बता दें कि ट्राई ने पारदर्शिता की कमी और भेदभावपूर्ण होने के आधार पर कुछ टैरिफ प्लान को बंद करने का निर्देश दिया था। रिलायंस जियो की ओर से अपने ग्राहकों को कई प्लान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
