AMN. गर्मी के मौसम में एसी चलने से घर का बजट बिगड़ जाता है। लोगों को भारी भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है. आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप गर्मी के मौसम में एसी चलाने के बाद भी भारी भरकम बिल को कैसे कम कर सकते हैं। छोटी-छोटी सामान्य गलतियाँ भारी बिजली बिल का कारण बनती हैं। आपको ये गलतियां करने से बचना चाहिए.
एसी का तापमान 26 डिग्री ही रखना चाहिए. अगर आप इसे कम करते हैं तो हर 1 डिग्री पर बिजली का बिल 6% बढ़ जाता है। वहीं, एसी को बार-बार चालू या बंद करने की गलती न करें। एसी चलने के दौरान कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खोलने की गलती न करें।
एसी के साथ पंखा चलाने से कमरा ठंडा रहेगा। एसी का चयन कमरे के आकार के अनुसार करना चाहिए। एसी का समय पर मेंटेनेंस कराना बहुत जरूरी है। आपको समय-समय पर एसी के फिल्टर को साफ कराते रहना चाहिए।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
