AMN. देश में बड़ी संख्या में लोग सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहक हैं। बीएसएनएल अब एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. इसने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल ने अब CNAP यानी कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस नए फीचर की टेस्टिंग कुछ टेलीकॉम सर्किल में प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
इस फीचर के आने के बाद बीएसएनएल ग्राहकों को अनजान नंबर से आने वाली कॉल के लिए ट्रूकॉलर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर के बाद सामने वाले व्यक्ति का नाम स्क्रीन पर आ जाएगा। टेलीकॉम नियामक ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को अज्ञात नंबरों से आने वाली धोखाधड़ी और स्कैम कॉल की पहचान करने के लिए सीएनएपी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया था।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टेक टिप्स(टी)बीएसएनएल(टी)फीचर(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
