AMN. आज के समय में हार्ट अटैक लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। अब दिल का दौरा पड़ने से किसी भी उम्र के लोगों की मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं।
हार्ट अटैक के मुख्य लक्षणों में से एक है सीने में दर्द। बहुत से लोग नहीं जानते कि दिल का दौरा पड़ने से पहले कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना व्यक्ति को भारी पड़ सकता है। आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं.
कई बार हार्ट अटैक आने से पहले पेट में गैस, अपच, जलन या भारीपन जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। ऐसे लक्षण खासतौर पर महिलाओं में आम होते हैं। अगर रात में नींद न आना, डर लगना या सांस लेने में दिक्कत के साथ जागना जैसे कोई भी लक्षण दिखे तो व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इन्हें नजरअंदाज करने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
PC:news.yale.edu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
