चोट लगने पर ठंडी सिकाई करें या गर्म? अक्सर इस सवाल को लेकर हम सभी असमंजस में रहते हैं कि किस दर्द में कौन सी थेरेपी राहत देगी। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में रहते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है! आज इस लेख के माध्यम से हम आपकी इस उलझन को हमेशा के लिए दूर करने जा रहे हैं और ठंडी व गर्म सिकाई के बीच का सही फर्क बताने वाले हैं।
जानें कब करें बर्फ की सिकाई
आपको किस तरह की थेरेपी की जरूरत है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका दर्द नया है या पुराना। चोट लगने के 24 से 48 घंटे के भीतर बर्फ की सिकाई बेहद असरदार साबित होती है। दरअसल, बर्फ की मदद से डैमेज ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं और प्रभावित हिस्सा कुछ समय के लिए सुन्न पड़ जाता है। इससे न सिर्फ दर्द और सूजन कम होती है, बल्कि लालिमा भी घटने लगती है। नीचे दी गई स्थितियों में बर्फ की सिकाई बेहद फायदेमंद होती है:
इसे भी पढ़ें: Good Girl Syndrome क्या है, सबको खुश रखने की आदत कैसे बिगाड़ती है Mental Health
* खून का बहाव रोकने के लिए
* सिर दर्द और माइग्रेन
* अचानक चोट लगना
* गठिया का दर्द
* बुखार
जानें सही तरीका
इसके लिए आप ठंडे पानी में तौलिया भिगोकर इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर आइस पैक का सहारा ले सकती हैं।
दर्द या चोट वाले हिस्से पर कम से कम 5 से 10 मिनट तक आइस पैक रखने के बाद, 1 से 2 घंटे के अंतराल पर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर ठंडक बहुत ज्यादा लगे या सुन्नपन महसूस होने लगे, तो तुरंत उस पैक को हटा लें।
कब करें गर्म सिकाई
हमेशा 72 घंटे यानी तीन दिन से पुरानी चोट पर ही गर्म सिकाई यानी हीट थेरेपी करनी चाहिए। जब कमर दर्द पुराना हो जाए, उसमें जकड़न महसूस हो और आराम न मिल रहा हो, तब मांसपेशियों को सुकून देने के लिए हीट थेरेपी ही बेस्ट है। इससे मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे खिंचाव, दर्द और कठोरता में तेजी से कमी आती है। इसके अलावा, निम्नलिखित स्थितियों में भी हीट थेरेपी बहुत फायदेमंद होती है:
* गठिया में जोड़ों की स्थिति के आधार पर हीट थेरेपी
* पीरियड्स में पेट दर्द और ऐंठन
* मांसपेशियों की ऐंठन और गांठ
* स्ट्रेस से होने वाला सिर दर्द
जानें सही तरीका
हीट थेरेपी करते समय सबसे जरूरी बात यह ध्यान रखनी है कि हीट पैक या हॉट वाटर बैग का पानी जरूरत से ज्यादा खौलता हुआ नहीं होना चाहिए।
पानी का तापमान मीडियम होना चाहिए, जो थेरेपी के लिए बिल्कुल सही रहता है।
अब दर्द वाले हिस्से पर इसे 3 से 4 मिनट तक रखकर यह जरूर चेक करें कि कहीं लाल निशान तो नहीं पड़ रहे हैं। यदि आपको जलन महसूस हो, तो इस थेरेपी को तुरंत रोक दें।
हीट थेरेपी को दिन में दो बार आसानी से किया जा सकता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
